घर पर ही केक और पैटिज बनाने की विधि:How to make cake and patties...
हेलो फ्रेंड्स!
मैं आपकी दोस्त आन्या प्रजापति.. आज शेयर करने जा रही हूं कुछ केक और पैटिज बनाने की विधियां...
1.
फ्रूट केक बगैर अंडे का: fruit cake without eggs...
![]() |
| Fruit cake without eggs |
सामग्री: ingredients for making this cake..
एक प्याला मैदा
आधा प्याला मिल्क पाउडर
आधा प्याला पिसी चीनी
आधा प्याला दूध
80 ग्राम घी या मक्खन
आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
आधा छोटा चम्मच मीठा सोडा
¼ छोटा चम्मच वनीला एसेंस
¼ छोटाचम्मच पीला रंग
¼ छोटा चम्मच नींबू का रस
¼ प्याला टूटी फ्रूटी लाल, हरी व पीले रंग की
¼ प्याला काजू , किशमिश, बादाम व अखरोट।
विधि: how to make it..
मैदा, बेकिंग पाउडर, मिल्क पाउडर और सोडा सभी को मिलाकर तीन चार बार छान लें। घी और चीनी को एक चौड़े बर्तन में मिलाएं। उसमें नींबू का रस डालें फिर मैदा व दूध को चीनी वाले मिश्रण में मिलाएं। फिर इसमें पीला रंग मिलाएं।
अब केक बनाने वाले बर्तन में हल्का सा घी लगाएं और उस पर सूखा मैदा बुरके। बर्तन की तली में बटर पेपर भी लगा सकते हैं इससे केक बर्तन में चिपकेगा नहीं। बर्तन में केक का मिश्रण आधा डालकर उसके ऊपर मैदे में लिपटे हुई टूटी-फ्रूटी डालें। फिर बाकी का मिश्रण डालें और ऊपर से बचे हुई टूटी -फ्रूटी डालें। ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 35 से 40 मिनट पकाएं। चाकू से एक बार चेक कर लें कि केक कच्चा तो नहीं है यदि चाकू साफ निकलता है तो केक तैयार है फिर इसे ठंडा होने दें और ठंडा होने पर ही केक को बाहर निकालें।
2.
दही का केक: cake made of curd..
![]() |
| Curd cake |
सामग्री: ingredients for making this cake...
1½ प्याले मैदा
एक प्याला गाढ़ा दही
¾ प्याला पिसी चीनी
आधा प्याला तेल या मक्खन
एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
आधा छोटा चम्मच मीठा सोडा
एक छोटा चम्मच वनीला एसेंस।
विधि:How to make it.
सबसे पहले चीनी और दही को मिलाएं।उसने बेकिंग पाउडर और सोडा मिलाकर 2 से 3 मिनट तक रखें। जब बुलबुले उठने लगे तो वनीला एसेंस में तेल मिलाकर मैदा मिला लें। यदि घोल गाढ़ा लगे तो दही और डाल सकते हैं पर याद रखें दही घर का ही जमा होना चाहिए ज्यादा खट्टा न हो फिर ग्रीस्ड डिश में 210 डिग्री सेल्सियस पर 10 मिनट फिर डेढ़ 150 डिग्री सेल्सियस पर 30 से 35 मिनट बेक करें। फिर चाकू को डालकर चेक करें कि केक पक गया है या नहीं। अगर चाकू साफ निकलता है तो समझो केक पूरी तरह से पक गया है। ओवन से निकालने के 5 मिनट बाद केक निकालें व ठंडा होने पर क्रीम व पिसी चीनी मिलाकर आइसिंग करें।
3.
पैटीज: Patties
![]() |
| Paneer Parties |
सामग्री: ingredients for patties.
2½ प्याले मैदा
200 ग्राम मक्खन
आधा छोटा चम्मच नमक
पनीर भरावन के लिए।
विधि:How to make it..
मैदे को ⅔ और ⅓ भाग में बांट कर ⅓ भाग में मक्खन मिलाकर पॉलिथीन में लपेट कर फ्रिज में सख्त होने के लिए रख दें। ⅔ भाग मैं दें को ठंडे पानी से गूंध लें। बंद है मैदे को लंबाई में बेले फिर उसके बीच में मक्खन वाला मैदा रखकर लपेटे और फ्रिज में रख दें। 15 मिनट बाद निकाल कर जितना लंबा हो सके बेल लें। फिर दोनों किनारों से मोड़ते हुए रोल करें और फ्रिज में रख दें। इस विधि को 4 बार दोहराएं और मक्खन बाहर निकले तो सूखा मैदा बुरकते हुए बेलें।
मैदे को फ्रिज से निकालकर आधा इंच मोटा बेले फिर चौकोर काटकर बीच में पनीर भरकर मोड़ दे व घी या मक्खन लगाकर ग्रीस्ड ट्रे में 250 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए बेक करें। बाद में ट्रे में साइड वाइस लगाकर 100 डिग्री सेल्सियस पर और ज्यादा करारे बनाने हो तो डेढ़ घंटे बेक करें।
मैदे को फ्रिज से निकालकर आधा इंच मोटा बेले फिर चौकोर काटकर बीच में पनीर भरकर मोड़ दे व घी या मक्खन लगाकर ग्रीस्ड ट्रे में 250 डिग्री सेल्सियस पर 20 मिनट के लिए बेक करें। बाद में ट्रे में साइड वाइस लगाकर 100 डिग्री सेल्सियस पर और ज्यादा करारे बनाने हो तो डेढ़ घंटे बेक करें।



Nice recipes
जवाब देंहटाएंI like this nice thanks for posting
जवाब देंहटाएं