जिंजर बिस्कुट।बादाम बिस्कुट। पिनह्वील बिस्कुट। काजू के बिस्कुट।जैम बिस्कुट


हेलो दोस्तों! मैं आपकी दोस्त अन्या प्रजापति  आज मैं शेयर करने जा रही हूं कुछ बिस्कुट बनाने की विधियां..

1.

जिंजर बिस्कुट:

  .              

सामग्री:

दो प्याले मैदा
एक प्याला चीनी
¾ प्याला मक्खन
एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
2 छोटे चम्मच पिसे सूखे अदरक
3 बड़े चम्मच शहद।


विधि:
मैदा ,बेकिंग पाउडर व अदरक को छान लें, फिर इसमें शहद ,चीनी व मक्खन अच्छी तरह फेंट कर मिलाएं व कड़ आटे जैसा गूंथ लें, इसे आधा घंटे फ्रिज में रखकर दोबारा गूंध लें तथा आधा सैंटीमीटर मोटा बेल लें अब बिस्कुट कटर से किसी भी आकार के बिस्कुट की शेप में काट लें और गरम ओवन में 180 सेंटीग्रेड पर 15 मिनट तक बेक करें तथा ठंडा होने के बाद परोसें।
                                                           

2.

बादाम बिस्कुट



विधि:

¾ बड़े चम्मच पिसी चीनी
5 बड़े चम्मच मैदा
दो बड़े चम्मच घी
2-3 छोटे चम्मच पिसे हुए बादाम
चुटकी भर बेकिंग पाउडर
गूंधने के लिए दूध।

विधि:

घी व चीनी दोनों को अच्छी तरह फेंट लें फिर इसमें नमक व बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें। अब इसमे  दूध मिलाकर कड़ा आटे की तरह गूंध ले और फिर पॉलिथीन में लपेट कर फ्रिज में 20 से 25 मिनट के लिए रख दें , इसे आधा इंच मोटा बेल लें और किसी भी आकार में काट कर बेक करें।बेक करने से पहले अंडे की जर्दी या मक्खन से ब्रश करें वह बादाम लगाएं।
                                                                

3.

पिनह्वील बिस्कुट




सामग्री:

2½  प्याले मैदा
एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
120 ग्राम मक्खन
120 ग्राम पिसी हुई चीनी
4-5 बूंदे वनीला एसेंस
पांच छोटे चम्मच दूध
3 बड़े चम्मच चीनी
कोको पाउडर
और चुटकी भर नमक।

विधि:

सबसे पहले नमक, बेकिंग पाउडर और मैदा को छान लें, फिर  मक्खन और चीनी दोनों को क्रीमी होने  तक फेंटे, अब इसमें मैदा, दूध व वनीला एसेंस मिलाकर सख्त गूंद ले, इसे दो भागों में बांट लें, एक भाग में कोको पाउडर मिला लें, फिर दोनों को पतला ⅛ इंच मोटा बेल लें, फिर एक के ऊपर दूसरा रखकर गोल रोल बना ले, 20-25 मिनट फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें,  फिर इसके ¼ इंच मोटे स्लाइस काट ले, ग्रीस ट्रे में रखकर 180 डिग्री सेल्सियस पर 10-15 मिनट के लिए बेक कर लें और फिर ठंडा होने पर सर्व करें।

                                                                                 

4.

कैश्यूनट कूकीज



सामग्री:

एक प्याला मैदा
2-3 बड़े चम्मच दरदरे पिसे काजू
आधा प्याला मक्खन
आधा प्याला पी स चीनी
2-3 बूंदे वनीला एसेंस।

विधि:

सबसे पहले मैदा को छान लें मक्खन और चीनी को मिलाकर 15-20 मिनट के लिए फेंट लें, क्रीमी होने पर इसमें एसेंस मिलाएं , फिर मैदा  मिलाकर मुलायम गूंध ले,छोटे-छोटे चपटे बॉल्स बनाकर काजू में लपेट लें,ग्रीस की हुई ट्रे में एक 1 इंच की दूरी पर रखें और 150 डिग्री सेल्सियस पर 15-20 मिनट तक बेक करें, फिर ठंडा होने पर ट्रे से निकालकर सर्व करें।

                                                                                 

5.

जैम बिस्कुट



सामग्री:

150 ग्राम मैदा
100 ग्राम मक्खन
100 ग्राम पिसी चीनी
चुटकी भर बेकिंग पाउडर
1½ छोटे चम्मच वनीला एसेंस
एक बड़ा चम्मच जैम।

विधि:

मैदा व बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें, मक्खन में चीनी को अच्छी तरह से फेंट लें, वनीला एसेंस व मैदा डालकर गूंध लें ,कुछ देर फ्रिज में रखे व ¼ इंच मोटा बेलकर किसी भी आकार का काटकर बीच में जैम लगा कर 140 डिग्री सेल्सियस पर 10-15 मिनट तक बेक करें।
                                                                                

6.

कोकोनट व अखरोट कुकीज




सामग्री:
100 ग्राम मैदा
2-3 बड़े चम्मच नारियल पाउडर
1½ बड़े चम्मच अखरोट पिसे हुए
100 ग्राम मक्खन
2-3 बूंदे वनीला एसेंस
60 ग्राम पिसी चीनी
चुटकी भर बेकिंग पाउडर।

विधि: 


सबसे पहले मक्खन और चीनी को मिलाकर उसमें वनीला एसेंस मिला दे फिर मैदा और बेकिंग पाउडर छान कर मिला लें उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर उन्हें चपटा र अखरोट में नारियल के चूरे में लपेट कर फिर 140 डिग्री सेल्सियस पर 10:15 मिनट तक बेक करें।







टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Don't post spam links..